मौसम पूर्वानुमान: गर्मी से तपेंगे मैदानी क्षेत्र, तापमान में होगी वृद्घि

Spread the love

 

देहरादून। उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से पर्वतीय जिलों में बारिश हो रही है। वहीं, मैदानी क्षेत्र गर्मी से तप रहे हैं। मैदानी क्षेत्र में अभी राहत मिलने की उम्मीद कम ही है। क्योंकि मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन चार दिन में अधिकतम तापमान बढ़ने की संभावना है। 11 मई तक मैदानी क्षेत्रों में 39 से 41 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच सकता है। पर्वतीय जिलों में ये 28 से 30 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।
नौ मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। इस दौरान तेज और झोंकेदार सतही हवाएं चलने का अनुमान है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। 10 और 11 मई को भी पर्वतीय क्षेत्रों में इसी तरह मौसम रहने का अनुमान है। मैदानी क्षेत्र में गर्मी पडेघ्गी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *