उत्तराखंड

मातृ दिवस पर माताओं को सरकार का तोहफा़.़. घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

– रसोई गैस के बढ़े दामों के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
देहरादून। आम जनता महंगाई की मार झेलने को मजबूर है। वहीं, गृहणियों के लिए भोजन पकाना अब और भी महंगा हो गया है। क्योंकि कमर्शियल सिलेंडर के बाद सरकार ने अब घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में भी घ्50 की वृद्घि कर दी है। रसाई गैस के दामों में हुई वृद्घि को लेकर कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस ने इसे मातृ दिवस पर माताओं को सरकार की तरफ से तोहफा बताया। घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में वृद्घि के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में डालनवाला में धरना प्रदर्शन किया। इस कार्यकर्ताओं ने हाथ में सिलेंडर उठाकर बढ़ती महंगाई का विरोध किया। लालचंद शर्मा ने कहा देश में प्रचंड बहुमत वाली भाजपा सरकार के कार्यकाल में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। मोदी सरकार के अभी तक के कार्यकाल की उपलब्धियों में पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और खाद्य पदार्थों की कीमतों में बेतहाशा वृद्घि के अलावा कुछ नहीं है।
उन्होंने कहा आज महंगाई अपने चरम पर है। आम आदमी को दो वक्त की रोटी जुटाना मुश्किल हो गया है। ऐसे में रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों से आम जनता के ऊपर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। भाजपा ने पांच राज्यों में चुनावों को देखते हुए पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते दामों को कुछ समय के लिए रोक कर जनता को भ्रमित किया था, लेकिन जैसे ही चुनावी नतीजे निकले फिर से महंगाई की रफ्तार बढ़ा दी गई। कांग्रेसियों ने मोदी सरकार पर देश की जनता के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया। साथ ही बीजेपी सरकार से बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!