Uncategorized

विकेंड पर करीब 7हजार पर्यटकों ने कराया मसूरी के लिए रजिस्ट्रेशन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। कोविड-19 अनलॉक-5 में रोजाना हजारों पर्यटक उत्तराखंडपहुंच रहे हैं। सैलानियों के आगमन से रौनक बढ़ गई है। साथ ही सड़कों पर जाम भी लगने लगा है। देहरादून स्मार्ट सिटी की वेबसाइट में करीब सात हजार पर्यटकों ने मसूरी के लिए शनिवार और रविवार कारजिस्ट्रेशन कराया है।
शनिवारके बादरविवार को मसूरी में पर्यटकों की भीड़ देखी गई। मुख्य चौराहों पर वाहनों का जाम लगने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यातायात को व्यवस्थित करने को लेकर सभी मुख्य चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस तैनात की गई है।मसूरी के पास कैंपटी फॉल में भी पर्यटकों की भारी भीड़ देखी जा रही है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अनलॉक-05 के बाद से पर्यटकों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। जबकि, पहले यह संख्या काफी कम थी। बताया कि पर्यटक भी मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। साथ ही मसूरी में पुलिस प्रशासन की टीम भी लोगों से लगातार कोविड-19 का पालन करने की अपील कर रही है। वहीं, मसूरी के होटल स्वामी भी उनके यहां रुकने वाले पर्यटकों से कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करा रहे हैं। डीएम ने बताया कि पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से मसूरी में स्थानीय लोगों का रोजगार भी चमकेगा। बताया कि मसूरी में ज्यादातर लोग पर्यटन व्यवसाय से ही जुड़े हुए हैं। ऐसे में बीते छह महीने से बंद पड़े होटल, रेस्टोरेंट आदि में धीरे-धीरे रौनक बढ़ती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!