पूर्व की भांति लगाई जाये साप्ताहिक बाजार

Spread the love

काशीपुर। पूर्व की भांति साप्ताहिक बाजार लगाने की मांग को लेकर फड़ व्यापारियों और ग्रामीणों ने धरना दिया। उन्होंने सरकार से साप्ताहिक बाजार पूर्व की भांति शहीद भगत सिंह चौराहे पर लगाने की मांग की। हरियावाला शहीद भगत सिंह चौराहे पर 40 वर्षों से हर रविवार तथा गुरुवार को साप्ताहिक बाजार लगाया जाता था। लेकिन पिछले सप्ताह से पुलिस प्रशासन ने चौराहे पर साप्ताहिक बाजार लगाए जाने से मना कर दिया गया। इस गुरुवार को वर्षों से लगते आ रहे बाजार को पुलिस प्रशासन ने बंद कर दिया गया था। इसके विरोध में सोमवार को ग्रामीण और बाजार में फड़ लगाने वाले सब्जी व्यापारियों ने रोड के किनारे शांतिपूर्वक धरना देते हुए सरकार से सप्ताह में लगने वाले साप्ताहिक बाजार को पूर्व की भांति लगाने देने की मांग की है। कहा कि बाजार न लगने से उनके रोजगार में बड़ी रुकावट हो रही है।यहां टोनी सिंह, भोपाल सिंह, गिरिराज सिंह, महेंद्र सिंह, वीर सिंह, होरी सैनी, बबलू सैनी, ओमप्रकाश सिंह, अली राजा, छुट्टन, मोती लाल, राजेंद्र सिंह, अंकुर अरोरा आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *