पारंपारिक रीति- रिवाज से बांग्ला नव वर्ष का स्वागत

Spread the love

रुद्रपुर। बांग्ला नव वर्ष पहला वैशाख का क्षेत्र के बंगाली समाज के लोगों ने पारंपरिक रीति रिवाज के साथ स्वागत किया इस मौके पर नगर कीर्तन तथा सांस्तिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ।
बांग्ला नववर्ष 1429 के अवसर पर शुक्रवार तड़के नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार के निवास पर लोगों ने पूजा अर्चना के बाद बांग्ला नववर्ष का स्वागत किया। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी वार्ड नंबर 1 और 2 के लोगों ने नगर में प्रभात फेरी निकाली। लोगों ने अपने घरों व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सफाई कर पूजा अर्चना की बंगाली समाज के व्यापारियों ने अपने वही खाते बदले और अपने ग्राहकों को मिठाई के साथ उपहार भेंट किए। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष हिमांशु सरकार, सुधांशु सरकार,दुखी वाला, शुभंकर सरदार,कपिल,दीनबंधु मिस्त्री, विक्की राय, आलो मोती,सुकुमार सरकार, मोनू, खुशी वाला, अरुण बैरागी समेत दर्जनों मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *