पुलिसकर्मियों का पुराना ग्रेड लागू कराने को कांग्रेस सेवादल द्वारा निकाली जा रही यात्रा का हरिद्वार में स्वागत

Spread the love

हरिद्वार। राज्य पुलिस कर्मियों का पुराना ग्रेड पे लागू कराने के लिए कांग्रेस सेवादल द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन के तहत सरकार के खिलाफ निकाली जा रही तीन दिवसीय विरोध यात्रा सेवादल प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी के नेतृत्व में हरिद्वार पहुंची। काशीपुर से शुरू हुई तीन दिवसीय यात्रा राजभवन पहुंचकर संपन्न होगी। यात्रा का हरिद्वार पहुंचने पर स्वागत करते हुए कांग्रेस सेवादल के प्रदेश प्रवक्ता विशाल राठौर ने कहा कि पुलिस कर्मियों का ग्रेड पे 4600 ग्रेड पे घटाकर 2800 को कर दिया गया है। रात दिन कठिन डयूटी कर कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिसकर्मियों की निर्णायक भूमिका है। राज्यवासियों को सुरक्षित माहौल प्रदान करने में पुलिस हरसंभव प्रयास करती है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी लॉकडाउन का पालन सुनिश्चित कराने के साथ पीड़ितों की सेवा में उल्लेखनीय भूमिका निभायी। विशाल राठौर ने कहा कि सरकार पुलिसकर्मियों का उत्साहवद्र्धन करने के बजाए ग्रेड पे घटाकर उनका मनोबल तोड़ने का काम कर रही है। महंगाई के इस दौर में वेतन बढ़ना चाहिए। पुलिसकर्मियों के भी परिवार हैं। प्रदेश की सरकार को उनके परिवारों का ख्याल रखना चाहिए। सेवादल प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी पुलिसकर्मियों के समर्थन में यात्रा निकाल रहे हैं। प्रदेश के लोगों का समर्थन भी यात्रा को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अतिशीघ्र पुलिसकर्मियों का पुराना ग्रेड पे लागू करना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने कहा कि पुलिसकर्मियों का पुराना ग्रेड लागू कराकर रहेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस सेवा दल जिला अध्यक्ष इलम चंद चौहान, चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नोमान रजा, तौफीक खान, सोनू पालीवाल, मंजू रानी, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष सपना सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड आर्यन राठौर, जिला अध्यक्ष अरुण कुमार, जिला उपाध्यक्ष जावेद खान, महानगर अध्यक्ष मोनिक धवन, जिला महासचिव अमित सैनी, शेरखान, सोनू मलिक, सागर कुमार, सार्थक, वरिष्ठ कांग्रेसी विजय राना, फहीम, समीर पठान, शाहरुख खान, कमल कुमार, फहीम शेरा, दिलनवाज, फिरोज आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *