नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

Spread the love

रुद्रपुर। नगर में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की प्रदेश अध्यक्ष शिल्पी अरोड़ा एवं राजस्थान से आये जिला पर्यवेक्षक जितेंद्र शर्मा की मौजूदगी में कांग्रेस सोशल मीडिया गदरपुर विधानसभा क्षेत्र के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। सोशल मीडिया विभाग की प्रदेश अध्यक्ष अरोड़ा ने कहा आने वाले विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया विभाग कांग्रेस संगठन की सक्रियता और मजबूती के लिए कार्य करेगा। बैठक का संचालन अंकुर चावला ने किया। इससे पूर्व स्वागत समारोह में मीडिया प्रभारी रोबिन हंस, ब्लॉक अध्यक्ष सक्षम बत्रा, नगर अध्यक्ष साहिल गुम्बर, केलाखेड़ा नगर अध्यक्ष इमरान कुरेशी, एनएसयूआई के विधानसभा अध्यक्ष सुमित सिंह, एनएसयूआई के नगर अध्यक्ष शाहरुख खान का माल्यार्पण कर स्वागत किया।यहां पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, प्रदेश महामंत्री ममता हालदार, नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी, ओमकार सिंह ढिल्लो, आशुतोष राय, नारायण हलदार, लक्ष्मी राय, आकाश कोचर, दीपक तागरा, अजय राय, देबू विश्वास, साहिल गुम्बर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *