Uncategorized

बढ़ती मंहगाई के विरोध में कांग्रेस महिला मोर्चा की पदयात्रा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। देश में बढ़ती मंहगाई के खिलाफ कांग्रेस महिला मोर्चा ने पदयात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने भाजपा की डबल इंजन सरकार पर महंगाई के कारण घर का बजट बिगड़ने का आरोप लगाया। कहा वर्तमान में महंगाई ने आम नागरिकों को झकझोर कर रख दिया है। जिसकी वजह से परिवार के मुखिया परिवार के भरण पोषण के प्रति मानसिक प्रताड़ना झेलने को विवश हैं। इस दौरान उन्होंने आगाह किया यदि सरकार ने जल्द महंगाई पर काबू नहीं पाया तो महिला मोर्चा प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी। शुक्रवार को कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी परविंदर कौर एवं प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्षा मीना शर्मा की मौजूदगी में बड़ी संख्या में महिलाएं गल्ला मंडी परिसर में एकत्रित हुई। यहां से उन्होंने डंबल इजन सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हाथों में तख्तियां एवं सिलेंडर फ्लैक्सी लेकर पदयात्रा निकाली। प्रदेश प्रभारी कौर ने कहा गैस सिलेंडर सहित खाद्य पदार्थों में बेतहाशा वृद्धि होने से महिलाओं को घर चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, पेट्रोलियम पदार्थों के दाम 100 रुपये के पार पहुंचे चुके है। देश-प्रदेश में महिला उत्पीड़न की वारदातों का ग्राफ बढ़ा है। वर्तमान में नजूल के मुद्दे पर भी भाजपा जनता को भ्रमित कर रही है। कहा यूपीए कांग्रेस सरकार में गैस दाम साढ़े चार सौ रुपये थे। डीजल-पेट्रोल के दाम कभी नहीं बढ़े, लेकिन डंबल इंजन सरकार में महंगाई चरमसीमा पर है। उन्होंने आगाह किया जल्द ही महंगाई को नियंत्रित नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जायेगा। यहां कांग्रेस नेत्री ममता रानी, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़, महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, प्रीति साना, ज्योति रानी, मोनिका धानी, बबिता बैरागी, इंद्रावती, मानसी मौर्या, मुन्नी देवी, सरोजरानी, काति प्रजापति, सरला ठाकुर, मंजू जैन, पूनम गुप्ता, लक्ष्मी देवी, उमा सरकार, बेबी सिकंदर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!