रिटायरमेंट के बाद क्या-क्या कर सकते हैं SC के चीफ जस्टिस

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ का शुक्रवार को अतिम कार्य दिवस था। वह रविवार, 10 नवंबर को अपने पद से रिटायर हो रहे हैं। उनकी जगह जस्टिस संजीव खन्ना भारत के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे, जो कि सोमवार से पद संभालेंगे।ऐसे में लोगों के मन में उत्सुकता है कि आखिर मुख्य न्यायाधीश रिटायर होने के बाद करते क्या हैं और संविधान उन्हें किन-किन क्षेत्रों में कार्य करने की इजाजत देता है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी जानकारी।
नहीं कर सकते वकालत की प्रैक्टिस
भारत के संविधान के अनुसार मुख्य न्यायाधीश (CJI) न्याय को बनाए रखने और संविधान की रक्षा करने के लिए जिम्मेदार होते हैं। उनके कार्यकाल के दौरान निष्पक्षता और सुचिता बनी रहे, इसके लिए संविधान में प्रावधान है कि रिटायरमेंट के बाद चीफ जस्टिस वकालत की प्रैक्टिस नहीं कर सकते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *