बाजार में दोपहिया वाहन आवागमन पर लगे प्रतिबन्ध का करेंगे विरोध

Spread the love

अल्मोड़ा। भारत की जनवादी नौजवान सभा के प्रांतीय अध्यक्ष और देवभूमि व्यापार मंडल के जिला महासचिव युसूफ तिवारी ने नगर पालिका बोर्ड मीटिंग में मुख्य बाजार में सुबह 8रू00 बजे से शाम 8रू00 बजे तक दो पहिया वाहनों के आने जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्णय को बहुत ही हास्यास्पद और जन विरोधी बताते हुए कहा कि बोर्ड मीटिंग में लिया गया यह निर्णय बाजार में रह रही जनता के अधिकारों पर सीधे हमला है। युसूफ तिवारी ने कहा कि यदि नगर पालिका परिषद द्वारा बाजार के गेट को बंद किया जाता है तो उसका पूर्ण विरोध किया जाएगा। युसूफ तिवारी ने यह भी मांग की कि थाना बाजार से लाल बाजार तक ई-रिक्शा का संचालन किया जाए जिससे बुजुर्ग बीमार एवं महिलाएं बाजार में आवाजाही कर सकें तथा नगर के बीचों-बीच स्थित जिला अस्पताल तक आना जाना सुगम हो सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान महंगाई के दौर में बाजार में रह रहे परिवारों के लिए गैस सिलेंडर लाने पर भी नेपालियों को लगभग 100 रुपया देना पड़ता है। यह खर्चा बाजार में रह रहे परिवारों के ऊपर अतिरिक्त भार है इसलिए प्रत्येक रविवार को गैस की गाड़ी को बाजार में लाया जाए तथा बाजार में रह रही जनता को सुविधा देते हुए फालतू के आर्थिक नुकसान से बचाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *