पीएम 21 को केदारनाथ धाम में करेगें पूजा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
रूद्रप्रयाग : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आगामी 21 अक्टूबर को केदारनाथ धाम भ्रमण कार्यक्रम का प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री केदारनाथ रोप वे प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेगें। जिला प्रशासन ने पीएम के दौरे की तैयारियां शुरू कर दी है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी है।
जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित श्री केदारनाथ धाम भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री 21 अक्टूबर को प्रात: 8 बजे केदारनाथ हैलीपैड़ पर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री साढ़े आठ से नौ बजे तक बाबा केदार के दर्शन व पूजा-अर्चना करेंगे। इसके पश्चात् प्रधानमंत्री केदारनाथ रोप वे प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेगें। शिलान्यास के बाद मोदी आदि गुरू शंकराचार्य की समाधि के दर्शन करेंगे। इसके साथ ही धाम में पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे। इसके बाद बदरीनाथ के लिए प्रस्थान करेंगे। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने प्रधानमंत्री के केदारनाथ भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन को आवश्यक तैयारियां करने एवं अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दायित्व सौंपते हुए धाम में तैनाती कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *