भारी बारिश से जीवन अस्त-व्यस्त, सड़के हुई जलमग्न

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। रविवार सुबह से रूक-रूक कर हो रहे बारिश के चलते लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण जगह-जगह सड़कों पर जलभराव की स्थिति देखने को मिली।
मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी के बाद पिछले 24 घंटे से बारिश जारी है। जिसके कारण ठंड बढ़ने के साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। नदी-नाले ऊफान पर बने हुए थे। स्टेशन रोड़, बदरीनाथ राजमार्ग, देवी रोड़ व अन्य कई मार्गो में जगह-जगह जलभराव देखने को मिला। पर्वतीय क्षेत्रो में कई सड़के अवरूद्ध भी हुई। कोटद्वार-दुगड्डा के मध्य पहाड़ो से सड़क पर पत्थर भी गिर रहे थे, जिससे आवाजाही करने वालों को काफी समस्याओं का भी सामना करना पड़ा। कोटद्वार शहर में भारी बारिश के चलते कई दुकानें बंद पड़ी हुई थी। वहीं, बारिश के बाद मौसम में सर्द हो गया था। पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड से बचाव के लिए ग्रामीणों ने गर्म कपड़ों का उपयोग किया। बारिश के बाद लैंसडौन, चरेख, दुगड्डा व गुमखाल में अचानक पारा लुढ़क गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *