महिला ने होटल कर्मचारी पर लगाया मारपीट का आरोप

Spread the love

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में एक महिला ने होटल कर्मचारी पर अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी होटल कर्मचारी पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पालम विहार निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसने मुखानी स्थित एक होटल में कमरा बुक किया था। गुरुवार रात करीब सवा दस बजे वह कमरे में पहुंची। इस दौरान विजय नामक होटल कर्मचारी चेकइन की बात कहकर कमरे के अंदर घुस आया। विरोध करने पर होटल कर्मचारी ने उसे घूंसा मार दिया। इससे उसके कंधे के पास चोट आ गई। आरोप लगाया कि इस दौरान आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। मारपीट में उसके हाथ में गंभीर चोट आ गई। इसके बाद भी आरोपी उसके साथ गाली-गलौज करता रहा। पीड़ित महिला ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी होटल कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *