स्मैक तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार

Spread the love

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले के बड़कोट क्षेत्र में स्मैक तस्करी में संलिप्त सहसपुर के खुशालपुर निवासी एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष बड़कोट दीपक कठैत ने बताया कि बड़कोट पुलिस ने बीती 16 जनवरी को सीकू उर्फ सिकंदर को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था। जिसके खिलाफ थाना बड़कोट में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार सीकू से गहन पूछताछ की तो उसने बताया कि देहरादून सहसपुर में भाभी उर्फ मेराज पत्नी मुस्तकीम नाम की महिला रहती हैं, जो स्मैक माफिया है। महिला के खिलाफ देहरादून में करीब 08 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी महिला देहरादून से कई बार स्मैक के मामले में जेल भी जा चुकी हैं। आरोपी महिला सहसपुर देहरादून से ही यमुना घाटी के युवाओं को स्मैक सप्लाई कराती है। पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित करने के बाद बीते रविवार को देहरादून सहसपुर जाकर आरोपी महिला को उसके घर खुशहालपुर में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी महिला से स्मैक खरीदने को लेकर जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *