महिला सतपुली बाजार से लापता, पति ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : तहसील पौड़ी की पट्टी पश्चिमी मनियारस्यूं एक के ग्राम कुनकुली गांव की एक महिला के लापता होने का मामला प्रकाश मेें आया है। महिला के पति ने राजस्व पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाकर महिला को खोजने की मांग की है। राजस्व पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
राजस्व उपनिरीक्षक धजवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि मुकेश सिंह नेगी पुत्र वीरेन्द्र सिंह नेगी ग्राम कुनकुली पट्टी पश्चिमी मनियारस्यूं-1 तहसील पौड़ी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी 35 वर्षीय पत्नी रोशनी देवी गत 7 नवंबर को सुबह साढ़े 6 बजे घर से यह कहकर गई कि मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं है और उपचार के लिए सतपुली बाजार जा रही हूं और वहां से अपने मायके ग्राम ग्वाड़ी द्वारीखाल ब्लॉक चली जाऊंगी, लेकिन जब वह गत 8 नवंबर को भी वापस नहीं लौटी तो सभी रिश्तेदारों सहित अन्य स्थानों पर उसकी खोज की तो कहीं पता नहीं चला। तब से उसका फोन भी बंद आ रहा है। राजस्व उपनिरीक्षक धजवीर सिंह चौहान ने बताया कि मुकेश सिंह की पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि जिस व्यक्ति को महिला का पता पता चल जाएगा तो वह राजस्व उपनिरीक्षक धजवीर सिंह चौहान के मोबाईल नंबर 8475958407 एवं पति मुकेश सिंह (वादी) 8191039611 पर सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *