महिलाओं और बच्चों ने पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
लैंसडौन : सोमवार को हरेला पर्व के अवसर पर अभ्युदय परिवार के तत्वावधान में महिलाओं और बच्चों ने पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
कुमाऊनी मौहल्ले में महिला पुलिस उपनिरीक्षक रचना रानी के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। पुलिस उपनिरीक्षक रचना रानी ने अभ्युदय परिवार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा पौधे लगाने के बाद उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी संस्था के सदस्यों की है तभी वृक्षारोपण करना सफल होगा। अभ्युदय परिवार की संयोजिका भावना वर्मा ने कहा कि संस्था के सभी सदस्यों ने पौधों की देखरेख करने का संकल्प लिया है। इस मौके पर पूनम बौठियाल, लक्ष्मी थापा, सविता रावत, पूजा, सरोज, पुष्पा चौहान, रजनी, मोनिका अग्रवाल, सोनिया गुप्ता, रेनू चौहान, पुष्पा वर्मा, लता जोशी, माया देवी, कुसुम बौठियाल चन्द्रकान्ता, भावना वर्मा, पंखुड़ी वर्मा, विकल्प, गौरव, पराग, कान्हा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *