महिलाओं व छात्राओं ने करवाई हिमोग्लोबिन जांच

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। भारत विकास परिषद के तत्वावधान में राष्ट्रीय कार्यक्रम एनीमिया एवं कुपोषण मुक्त भारत के अन्तर्गत स्वस्थ बेटी स्वस्थ राष्ट्र के संकल्प के साथ महिलाओं व छात्राओं की हिमोग्लोबिन जांच करवाई गई। इस दौरान परिषद ने महिला व छात्राओं को स्वस्थ रहने के तरीके बताए।
शिवराजपुर स्थित सरकारी विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं की हेमोग्लोबिन जांच की गई। साथ ही महिलाओं को गुड़ एवं भुना चना वितरित किया गया। इस अवसर पर छात्राओं की भी हेमोग्लोबिन जांच की गई। इसके अलावा विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को बिस्कुट, केला एवं अमूल का फ्रूट जूस वितरित किया गया। परिषद की महिला संयोजिका सुनीता ऐरन ने महिलाओं व छात्राओं को अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहने की अपील की। कहा कि हमें समय-समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच करवानी चाहिए। इससे शरीर में उत्पन्न होने वाली बीमारियों का हमें पहले ही पता चल जाता है, जिससे हम समय पर उसका उपचार करवा सकते हैं। कहा कि वर्तमान में परिषद की ओर से लगातार अभियान चलाकर आमजन को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर परिषद की सदस्य श्रीमती मोनिका गुप्ता, श्रीमती राजकमल माहेश्वरी, श्रीमती बीना मित्तल आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *