महंगाई को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Spread the love

रुद्रपुर। राष्ट्रीय महिला परिषद की ब्लक अध्यक्ष विजय पांडेय और ओजस्वी की ब्लक अध्यक्ष मनीषा वर्मा के नेतृत्व में गुरुवार को महिलाएं हजारीलाल पेट्रोल पंप के पास एकत्र हुई। जहां उन्होंने हाथों में पोस्टर और तख्ती लेकर बढ़ती हुई महंगाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। विजय पांडेय ने कहा कि बढ़ती हुई महंगाई में परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। दिन प्रतिदिन घरेलू रसोई के रेट बढ़ रहे हैं। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष ड़ आरके महाजन, राष्ट्रीय बजरंग दल के नगर अध्यक्ष अमित ढींगड़ा, गोपाल कश्यप, पूजा पांडेय, परमजीत कौर, ममता देवी, कविता देवी, सुनीता गुप्ता, संतोष देवी, अनिता देवी, ममता देवी लक्ष्मी सागर, कमला सैनी एवं ललिता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *