महिलाओं को आर्गनिक उत्पाद के लिए प्रोत्साहित किया

Spread the love

चम्पावत। नगर मालिका परिषद चम्पावत में बुधवार को दीनदयाल अन्त्योदय योजना- राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत बैठक का आायोजन किया गया। यहां स्वयं सहायता समूह को महिलाओं के उत्पादों को उचित बाजार उपलब्ध करवाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा ने कहा कि उक्त बैठक में हेता संस्था की ओर से समूह की महिलाओं को उनके द्वारा बनाये गये उत्पादों को उचित बाजार उपलब्ध करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। बैठक में पालिकाध्यक्ष ने स्वयं सहायता की महिलाओं को आजीविका उपार्जन हेतु लोकल उत्पाद बनाने के लिये प्रोत्साहित किया गया। अधिशासी अधिकारी चन्द्र सेवर शर्मा एवं सिटी मैनेजर जमटेश चौहान ने समस्त महिलाओं को योजना की जानकारी दी। बैठक में देना संस्था की डायरेक्टर किरन अमरनानी, किरन पंत, कविता पुनेठा, मनीषा ढेक, प्रमोद चौधरी, दलीप राम टम्टा आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *