उत्तराखंड

श्रम विभाग के खिलाफ गरुड़ की महिलाएं मुखर

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। श्रम विभाग के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को बागेश्वर क्षेत्र की महिलाओं ने श्रम विभाग पहुंचकर प्रदर्शन किया तो बुधवार को गरुड़ क्षेत्र की महिलाएं जिला मुख्यालय पहुंच गई। उन्होंने श्रमिकों को मिलने वाले कंबल तथा छतरी वितरण में धांधली का आरोप लगाया। पात्र लोगों को समय पर सामग्री देने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। कांग्रेस नेता रंजीत दास के नेतृत्व में गरुड़ क्षेत्र की महिलाएं गरुड़ से जिला मुख्यालय पहुंची। यहां तहसील गेट के पास नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान गरुड़ क्षेत्र के बिशन नाथ, सुंदर नाथ हीरादेवी, आशा रावत, हेमा देवी, अनिता देवी, भगवती देवी, दीपा देवी, रमा देवी, बसंती देवी,मंजू गोस्वामी, हेमा चौबे, मोहन राम आदि मौजूद थे। सामान की मांग करने वाले गरुड़ क्षेत्र के पय्या, छटिया, स्याली सटेट, दयोडस्टेट, पिंगलों, घेटी बिलकोट, कुलाऊ आदि गावों की महिलाओं ने प्रदर्शन में भागीदारी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!