सामाजिक योगदान के लिए महिलाओं को किया सम्मानित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : देव भूमि उत्कर्ष सेवा समिति, नन्ही दुनिया भावी राष्ट्र एवं ग्राम्य एकता प्रगति प्रेमाजलि समागम समिति की ओर से सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाली तीन महिलाओं को सम्मानित किया गया।
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मेें कमला जोशी, अभा डबराल व सुषमा जखमोला को पशु सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सुनीता ममगाईं, अन्नपूर्णा घिल्डियाल, रेखा ध्यानी, डाक्टर चन्द्र मोहन बडथ्वाल, राम भरोसा कंडवाल, रोशन लाल कुकरेती, दिनेश चौधरी, जगत सिंह नेगी, मनमोहन काला, नंदन सिंह नेगी, देवेश्वरी देवी, धर्मवीर नेगी, भारत सिंह रावत ने कविता पाठ किया। इस मौके पर देवेश्वरी बिष्ट, भारत सिंह नेगी, सुंदर लाल जोशी, नंदन सिंह नेगी, प्रणय डबराल, धर्मवीर नेगी दिनेश चौधरी, जगत सिंह नेगी, मनमोहन काला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *