कोटद्वार-पौड़ी

खोजने के बाद भी नहीं मिले यात्री, कई रुटों पर ठप रहा यातायात

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

छोटी होली पर यात्री न होने से बस स्टेशन में पसरा रहा सन्नाटा
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : एक दिन पूर्व जहां कोटद्वार बस स्टेशन में वाहनों के लिए मारामारी हो रही थी। वहीं, छोटी के दिन खोजने के बाद भी वाहनों को यात्री नहीं मिले। ऐसे में कई रूटों पर बस व मैक्स संचालन नहीं हो पाया। पूरे दिन रोडवेज बस अड्डे पर सन्नाटा पसरा हुआ था।
होली की छुट्टी लेने के बाद प्रवासी बड़ी संख्या में पहाड़ पहुंच रहे थे। सोमवार को जहां बस अड्डे में वाहनों के लिए मारामारी मची थी, मंगलवार दोपहर तक पूरे बस अड्डे में सन्नाटा पसर गया था। हालात यह थे कि वाहन चालकों को ढूंढे भी सवारियां नहीं मिल रही थी। रोडवेज ने मैदानी क्षेत्रों की कई सेवाओं को निरस्त कर दिया। यात्रियों की कमी के चलते जीएमओयू ने भी पर्वतीय क्षेत्रों की कुछ सेवाओं को निरस्त किया। दोपहर बाद उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसें भी शहर में प्रवेश करते हुए नहीं दिखाई दी। वाहन चालकों ने बताया कि सुबह के समय मैदानी क्षेत्रों के लिए कुछ यात्री मिल गए थे। लेकिन, दोपहर बाद तो पूरी तरह सन्नाटा ही नजर आ रहा था। घंटों आवाज लगाने के बाद भी यात्री नहीं दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!