मेरा गांव मेरा अभिमान के तहत महिलाओं को सम्मानित किया

Spread the love

चम्पावत। बाराकोट ब्लक के रैघांव मे मेरा गांव मेरा-अभिमान कार्यक्रम का एक साल पूरा हुआ। इस दौरान बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। शनिवार को गोविंद सिंह की अध्यक्षता और शंकर सिंह अधिकारी के संचालन में मेरा गांव मेरा अभियान के तहत चर्चा परिचर्चा की गई। विक्रम अधिकारी और राजेश अधिकारी ने साल भर का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। शिक्षक शंकर सिंह ने बताया कि एक साल पहले मेरा गांव मेरा अभिमान कार्यक्रम चलाया था। जिसमें ग्रामीणों ने गांव के रास्तों, जल स्रोतों, मंदिरों की सफाई, निशुल्क कक्षा संचालन, नव युवक मंगल दल और महिला मंगल दल ने जागरुकता कार्यक्रम संचालित किया। बताया कि बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में युवक मंगल दल अध्यक्ष गोपाल सिंह अधिकारी, महेंद्र सिंह अधिकारी, मोहन सिंह अधिकारी, रोहित चौहान, भीम सिंह अधिकारी, जगदीश सिंह अधिकारी, सुदर्शन अधिकारी, चंद्र सिंह अधिकारी, चंचला देवी आदि मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *