महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया

Spread the love

 

नई टिहरी। कोटेश्वर बांध परियोजना की ओर से 16 से 31 मई तक स्वच्छता पखवाड़े को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। परियोजना के अपर महाप्रबंधक एएन त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार को स्वच्छता पखवाड़े के तहत परियोजना में एक कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें परियोजना में कार्यरत महिला कर्मियों, शिक्षिकाओं एवं सीआईएसएफ जवानों के परिजनों को परियोजना चिकित्सालय की मुख्य चकित्साधिकारी ड़ नवनीत किरण ने स्वच्छता के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी महिलाओं को अपने घरों तथा आसपास स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए, साथ ही घर के प्रत्येक सदस्य को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना चाहिए। साफ-सफाई से हम कई प्रकार की बीमारियों दूर रह सकते हैं। मौके पर सत्यम ग्रेस, राधा नौटियाल, अंजू बिजल्वाण, निर्मला राणा, गीता देवी, सावित्री देवी, पूनम, मनाक्षी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *