यूजर चार्ज वसूलेंगी समूह की महिलाएं

Spread the love

चम्पावत। बनबसा में डोर टू डोर कूड़ा उठाने के बदले लिए जाने वाले यूजर चार्ज को अब समूह की महिलाएं वसूलेंगी। यह निर्णय बनबसा नगर पंचायत में बैठक के बाद लिया गया। जिस पर समूह की महिलाओं ने हामी भरी। स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत नगर को स्वच्छ, सुंदर व पलिथीन मुक्त बनाने को लेकर नगर पंचायत में बैठक की गई। यहां स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को रोजगार देने के लिए यूजर चार्ज वसूली का कार्य सौंपा गया। सात स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अब बनबसा के डेढ़ हजार घरों और व्यवसायिक भवनों से कर वसूलेंगी। ईओ दीपक बुढ़लाकोटी ने बताया कि आवासीय परिवारों से 30 रुपए और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से 100 रुपये यूजर चार्ज लिया जाएगा। वसूले गए यूजर चार्ज के बदले समूह की महिलाओं को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। साथ ही विभिन्न वार्डों में स्वच्छता जन जागरुकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। नगर पंचायत प्रोत्साहन के रूप में प्रतिमाह वसूली गई यूजर चार्ज का 25 प्रतिशत धनराशि का भुगतान स्वयं सहायता समूह को किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *