केदारनाथ में क्रमिक अनशन पर महिलाएं भी विरोध में शामिल

Spread the love

रुद्रप्रयाग। देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर केदारनाथ धाम में निरंतर तीर्थपुरोहितों का आंदोलन जारी है। अब आंदोलन में महिलाएं भी शामिल होने लगी है। बीते 9 दिनों से केदारनाथ में क्रमिक अनशन पर महिलाएं भी विरोध व्यक्त कर रही है। केदारनाथ में बुधवार को तीर्थपुरोहितों ने मंदिर परिसर से लेकर मुख्य बाजार और गोल चबूतरे तक जुलूस प्रदर्शन करते हए विरोध जताया। केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग की। इस मौके पर केदारसभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला और आचार्य संतोष त्रिवेदी ने कहा कि सरकार ने जब तक देवस्थानम बोर्ड को भंग नहीं किया तब तक कुछ भी हो, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि देवभूमि में चारों धामों में तीर्थपुरोहित एकजुट हैं किसी भी दशा में आंदोलन कामयाबी पाने के बाद भी स्थगित किया जाएगा। इस मौके पर क्रमिक अनशन पर रोशन, प्रियांशु, आशा देवी, नर्मदा देवी आदि बैठे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *