पुलिस चौकियों में महिला पुलिस नियुक्त की जाए

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : भाजपा पौड़ी जिला कार्यकारिणी सदस्य कुशलानाथ ने जनपद की समस्त पुलिस चौकियों में महिला पुलिस नियुक्त करने की मांग की है। इस संदर्भ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी को दिए ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि जनपद पौड़ी के समस्त थानों के अंतर्गत रिपोर्टिंग पुलिस चौकियों में महिला हेड कांस्टेबल को नियुक्त किया जाए। उन्होंने कहा कि चौकियों में महिला कांस्टेबल होने से महिलाएं अपनी बात को खुल कर बता सकती हैं। कहा कि सूचना अधिकार से मिली जानकारी के अनुसार जनपद की 18 पुलिस चौकियों तथा 8 देखरेख पुलिस चौकियों में महिला हेड कांस्टेबल या महिला सिपाही नहीं है। उन्होंने समस्त पुलिस चौकियों में महिला पुलिस नियुक्त किए जाने की मांग की है। (एजेंसी)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *