बीयर बार के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Spread the love

पिथौरागढ़। नैनीसैनी के खांकर में बीयर बार खुलने के विरोध में स्थानीय महिलाओं ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिलाओं ने बार लाइसेंस को निरस्त करने की मांग की है।
सोमवार को नैनीसैनी की महिलाओं ने बार लाइसेंस निरस्त करने की मांग को लेकर डीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा कि गांवों के शांत माहौल को बिगाडने के लिए शराब को बढ़ावा दिया जा रहा है। बीयर बार खुलने से महिलाओं व छात्राओं को आने जाने में भय बना हुआ है। खेतों में कार्य करने के लिए भी महिलाओं को अकेले जाना पड़ता है। कहा कि बार खुलने से महिलाओं व छात्राओं के साथ अनहोनी भी हो सकती है। महिलाओं व स्थानीय लोगों ने डीएम से वार्ता की और लाइसेंस को निरस्त करने की मांग की। यहां सावित्री देवी, दीपा देवी, ममता देवी, कौशल्या देवी, रेखा देवी, महेश्वरी देवी, कमला देवी, मंजू देवी, दीपा देवी, मोहिनी देवी, हेमा देवी, भावना देवी, कलावती देवी रहीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *