महिला सहायता समूह व स्वयं सेवियों को किया सम्मानित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य कर रही है। सरकारी का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक व आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। इस दौरान उन्होंने कीर्तन मंडली व महिला स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक सहायता के चेक भी वितरित किए।
दुर्गापुरी स्थित एक बारात घर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने कहा कि महिलाएं स्वरोजगार से जुड़कर अपनी आर्थिकी को मजबूत बना सकती हैं। महिलाओं को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। कहा कि अधिक से अधिक महिलाओं को योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। निवर्तमान पार्षद कमल नेगी ने कहा कि योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सहायता, शिक्षा और स्वावलंबन के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। इसके लिए बकायदा लगातार जागरूकता अभियान भी चलाए जाते हैं। कार्यक्रम दौरान वार्ड की कीर्तन मंडलियों व सहायता समूहों को चेक दिए गए। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अनीता आर्य, मंडल अध्यक्ष पंकज भाटिया, हरि सिंह पुंडीर, प्रेमा खंतवाल, राजीव डबराल, सुरेश शर्मा, नीरुबाला खंतवाल, ऋतु चमोली, ज्योति, जयदीप नोटियाल, धीरज, मनीष भट्ट, अनुराग आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *