नैनीताल में महिलाओं ने पद यात्रा निकाली

Spread the love

नैनीताल। विधायक सरिता आर्या की उपस्थिति में एनजीओ, स्वयं सहायता समूहों, आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं की पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा पंत पार्क से होकर तल्लीताल डांट तक संचालित की गई। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार ने महिला आरक्षण से जुड़ा बड़ा कानून पेश किया है। इससे देश की महिलाओं को लाभ होगा। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रगति जैन, नगर मंडल अध्यक्ष कविता गंगोला, जिला मंत्री दीपिका बिनवाल, कविता रावत राणा, सोनी साह, आरती बिष्ट, टुसी साह, ज्योति भट्ट, कंचन जोशी, सुमन, रमा पाठक, हंसी रावत, उषा भट्ट, अनिता आर्य, लीला देवी, जीवंती भट्ट आदि मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *