कानूनी अधिकारों के प्रति किया महिलाओं को जागरूक

Spread the love

नई टिहरी। चम्बा ब्लक सभागार में राष्ट्रीय महिला आयोग के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने गोष्ठी आयोजित कर पांच दर्जन से अधिक महिलाओं को कानूनी रूप से जागरूक किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानूनी जागरूकता को लेकर अभियान चलाने का काम कर रहा है। जिसके तहत चम्बा में राष्ट्रीय महिला आयोग तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में एक विशेष विधिक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया है। गोष्ठी में मुख्य वक्ता के तौर पर महिला अधिवक्ता बीना राणा ने महिलाओं के अधिकारों एव कानूनों को बारीकी से समझाया तथा प्रोजेक्टर पर महिला अधिकार से संबंधित क्लिप व लद्यु फिल्म भी दिखाई। इस मौके पर जिला विधिक प्राधिकरण के सचिव जज अशोक कुमार ने बताया कि भारत के संविधान तथा अन्य विधियों में महिलाओं के अधिकारों को विशेष रूप से संरक्षित किया गया है। महिलाओं को इन विधिक अधिकारों को जानने की आवश्यकता है। प्राधिकरण की ओर से सभी महिलाओं को सस्ता, सुलभ एवं त्वरित न्याय उपलब्ध करवाने को पैनल अधिवक्ताओं तथा पीएलवी के माध्यम से विशेष व्यवस्था की हुई है, ताकि कोई भी महिला अपने विधिक अधिकारों को प्राप्त करने से किसी अक्षम्ता के कारण वंचित न रहे। इस प्रकार के महिला जागरूकता कार्यक्रम से जरूर लाभ प्राप्त होगा और महिला उत्पीड़न की घटनाओं में कमी आयेगी। इस मौके पर अधिवक्ता राजेन्द्र सिंह डोटियाल ने भी विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *