उत्तराखंड

महिला कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने की कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तराखंड प्रभारी से भेंट

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश चुनाव मेनिफेस्टो कमेटी की सदस्य लक्ष्मी राणा ने अल इंडिया महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई। नई दिल्ली में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष और कांग्रेस के उत्तराखंड प्रभारी से वार्ता के दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा ने कहा कि जनता के बीच कांग्रेस को सत्ता सौंपने को लेकर काफी उत्सुकता है। केंद्र व राज्य की जनविरोधी नीतियों के चलते लोग भाजपा से ऊब चुके हैं। इस दौरान दोनों शीर्ष नेताओं ने लक्ष्मी राणा को मार्ग दर्शन के साथ ही कई दिशा निर्देश दिए। लक्ष्मी राणा ने कहा कि रुद्रप्रयाग विधानसभा में कांग्रेस लगातार एकजुट होकर पार्टी हित में कार्य कर रही है। गांव-गांव जाकर कार्यकर्ता कांग्रेस सरकार के दौरान हुए कार्यो की तुलना भाजपा के कार्यो से कर रहे हैं। जनता में भी कांग्रेस के प्रति निष्ठा व्यक्त की जा रही है। उन्होंने दोनों शीर्ष नेताओं से मिले आशीष के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!