वाडिया संस्थान में हर्षोल्लास से मनाया महिला दिवस

Spread the love

देहरादून)। वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की र्केपेन थीम इंस्पायर इंक्लुजन है। इंस्पायर इंक्लुजन का अर्थ है, महिलाओं के महत्व को समझने के लिए लोगों को जागरूक करना। जीएमएस रोड स्थित वाडिया संस्थान में मुख्य अतिथि पद्मश्री बसंती बिष्ट ने महिलाओं के संघर्ष व संस्ति में योगदान को लेकर व्याख्यान दिया। उन्होंने गांव में रहने वाली महिलाओं के रहन-सहन एवं उनके संघर्ष के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पहाड़ और महिलाएं एक दूसरे का पूरक हैं। संस्थान के निदेशक ड़क कालाचांद साईं ने अपने व्याख्यान में कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ने समाज की भागीदारी आवश्यक है। संस्थान की महिला वैज्ञानिकों ने भी समय समय पर अपने शोध कार्यों से संस्थान को गौरवांवित किया है। कार्यक्रम में महिलाओं ने नृत्य, कविताओं, व व्याख्यान के माध्यम से अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर संस्थान की वरिष्ठ वैज्ञानिक ड़कपेसा लोखो व ड़ पिंकी बिष्ट ने सभी धन्यवाद किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *