कोटद्वार-पौड़ी

महिला कर्मचारी ने छेड़छाड़-उत्पीड़न का आरोप लगाया

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में आउटसोर्स के माध्यम से कार्यरत एक महिला कर्मचारी ने एक कर्मचारी पर छेड़छाड़ और उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला कर्मचारी की तहरीर पर पुलिस ने कर्मचारी के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में महिला कर्मचारी ने कहा है कि संस्थान के एक कर्मचारी का व्यवहार लंबे समय से मेरे प्रति ठीक नहीं है। वह मेरे आवास व छात्रावास के आसपास घूमता रहता है। साथ ही कई प्रकार के ताने भी देता रहता है। कर्मचारी के व्यवहार से मेरा उत्पीड़न हो रहा है। कोतवाल पौड़ी विनोद गुसाईं ने बताया कि महिला कर्मचारी की तहरीर पर कर्मचारी के खिलाफ महिला कार्मिक से छेड़छाड़ और उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कहा कि जांच के बाद मामले में जल्द की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं कर्मचारी ने कहा कि संस्थान में हो रहे भ्रष्टाचार व वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाने पर संस्थान प्रशासन ने महिला कर्मचारी के माध्यम से मेरे खिलाफ मुकदर्मा दर्ज कराया है। महिला कर्मचारी द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार व बेबुनियाद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!