उत्तराखंड

आर्थिक शक्ति बनने में महिलाओं की भागीदारी जरूरी-दीप्ति

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। जिला भाजपा कार्यालय में एनजीओ व स्वयं सहायता समूहों के साथ जुड़ी महिलाओं के साथ शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत चाय पर चर्चा एवं संवाद किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महिला मोर्चा की महामंत्री दीप्ति रावत ने कहा कि देश के यदि विश्व की तीसरी आर्थिक शक्ति बनाना है, तो महिलाओं की भागीदारी देश में विकास में बेहद जरूरी। शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करते दीप्ति रावत ने आगे कहा कि पीएम मोदी महिलाओं की शक्ति को समझते हैं। इसलिए उनका प्रयास है कि महिलाओं के सशक्तिकरण के ऐसे कार्यक्रम चलाये जायें। जिससे महिलाए मजबूत हो और भारत की आर्थिक शक्ति बनने में उनकी सहभागिता में आर्थिक गतिविधियों में हो। महिला सशक्तिकरण पुरजोर समर्थक मोदी को आने वाले चुनाव में अपना समर्थन व सहयोग देने की अपील रावत ने की। महिलाओं के उज्जवला योजना, स्वयं सहायता समूहों का गठन, न्यूदतम दरों पराण की सुविधा सहित तमाम योजनायें महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही हैं। महिलाओं से परिवार और समाज समृद्घ होता है। महिला समूहों का आत्मविश्वास बताता है कि विकास हो रहा है। मोदी का विजन है कि 2047 तक देश को आर्थिक शक्ति बनाकर उसमें महिलाओं की भूमिका बेहद मजबूत करनी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!