महिलाओं के थड़िया-चौफला नृत्य को दर्शकों ने सराहा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : कल्जीखाल के जीआईसी पुरियाडांग में आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह में स्कूली बच्चों के साथ ही महिला मंगल दलों की प्रस्तुतियां आकर्षण रही। महिलाओं के थड़िया-चौफला नृत्य को दर्शकों ने खूब सराहा। स्कूल के पचास साल पूरा होने पर स्वर्ण जयन्ती समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में महिला मंगल दल घंडियाल, धारी, डांगी, साकनी, सैनार, पंचाली की ओर से पारंपरिक वेशभूषा में लोकगीतों के अलावा थडिया-चौफला की बेहतर प्रस्तुतियां देकर दर्शकों से खूब तालियां बटोरी। इसके अलावा पुरिया डांग के छात्रों की ओर से वीर माधो सिंह भंडारी पर आधारित नाटक का मंचन किया। जिसे देख कई लोग भावुक हो गए। स्थानीय सुरजीत सिंह, दिव्या व आराधना द्वारा प्रस्तुत गीतों को भी दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों के अलावा विद्यालय के पूर्व छात्रों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कल्जीखाल की क्षेत्र प्रमुख बीना राणा, विशिष्ठ अतिथि के रुप में द्वारीखाल के क्षेत्र प्रमुख महेंद्र राणा, जीआईसी पुरियाडांग के प्रधानाचार्य मनोज गुनियाल, पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह नेगी, मीडिया प्रभारी जगमोहन डांगी, जीवानन्द शर्मा, जसवीर रावत, अशोक रावत, महाकांत नैथानी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *