शिवालिकनगर पालिका में सफाई कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार

Spread the love

हरिद्वार। नगर पालिका शिवालिक नगर परिसर में मंगलवार को बड़ी संख्या में महिला और पुरुष सफाई कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा नेताओं, पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप है कि पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। साथ ही भाजपा नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। माफी मांगने पर ही कर्मचारी कार्य बहिष्कार समाप्त करने की बात कर रहे हैं। मंगलवार को नगर पालिका परिसर में विरोध प्रदर्शन के दौरान संदीप, वंदना, संजय ने बताया कि बीते गुरुवार को पालिका परिसर में अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार, कर्मचारियों और सिक्योरिटी गार्ड के साथ भाजपाइयों ने धक्कामुक्की, अभद्रता और गली गलौज की। मामले में पुलिस को लिखित शिकायत देने के बाद भी कर्मचारियों की शिकायत दर्ज नहीं की जा रही है। साथ ही प्रशासन के उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। विरोध में एक सौ से अधिक पालिका के सफाई कर्मचारी रविवार से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर हैं। गुरुवार को भाजपा शिवालिक नगर के मंडल अध्यक्ष के साथ, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंशुल शर्मा, देव विख्यात भाटी, गौरव गुर्जर, वेदांत चौहान समेत कई भाजपा नेताओं ने अधिशासी अधिकारी के कार्यालय में घुस कर अभद्रता करते हुए गाली गलौज की। यही नहीं कार्यालय का दरवाजा भी बंद करना चाहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *