सरकार से वेतन लेकर दहशतगर्दों के लिए काम, जम्मू-कश्मीर में 11 कर्मचारी बर्खास्त

Spread the love

श्रीनगर, एजेंसी। जम्मू कश्मीर सरकार ने आतकंवादी संगठनों के सहयोगी के रूप में काम करने को लेकर अपने 11 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। इनमें दो पुलिसकर्मी और हिज्बुल मुजाहिद्दीन के संस्थापक सलाहुद्दीन के बेटे भी शामिल हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
इन 11 कर्मचारियों में अनंतनाग से 4, बडगाम से 3 और बारामूला, श्रीनगर, पुलवामा और कुपवाड़ा से एक-एक हैं। उन्हें भारतीय संविधान के अनुच्टेद 311 के तहत बर्खास्त किया गया है। इस अनुच्टेद के तहत कोई जांच नहीं होती है।
अधिकारियों ने बताया कि बर्खास्त किए गए 11 कर्मचारियों में 4 शिक्षा विभाग में, 2 जम्मू कश्मीर पुलिस में और षि, कौशल विकास, बिजली, स्वास्थ्य विभाग और एसकेआईएमएस (शेर ए कश्मीर इंस्टीट्यूट अफ मेडिकल साइंसेज) में एक-एक कर्मचारी कार्यरत था। सूत्रों ने बताया कि इनमें मोस्ट वांटेड आतंकवादी सैयद सलाहुद्दीन के अलावा सैयद अहमद शकील और शाहिद युसूफ भी शामिल हैं। बाताया जा रहा है कि ये लोग टेरर फंडिंग में शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *