11 डीपीआर के निकाले गए टेंडर, गदरपुर में तीन पर काम शुरू

Spread the love

 

रुद्रपुर। जल जीवन मिशन के तहत अब केमिकल मिक्स पाइप की जगह हार्ड प्लास्टिक के पाइप लगाए जाएंगे। इसके लिए पहले फेज वन का काम पूरा हो चुका है जबकि फेज टू का काम शुरू कर दिया गया है। खास बात यह है कि अभी 39 डीपीआर तैयार की गई हैं, जिसमें 11 डीपीआर पर काम के लिए टेंडर भी निकाल दिए गए हैं। जबकि अभी तीन डीपीआर पर गदरपुर में काम शुरू कर दिया गया है। ऊधमसिंह नगर में जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन बिछाई जाने का काम चल रहा है। इसमें कुल 71 गांवों को शामिल किया गया है। इन गांवों में कुल 52 डीपीआर तैयार की गई थी। जिनमें से फेज वन का काम पूरा हो चुका है। जबकि फेज टू के लिए 39 डीपीआर तैयार की गई हैं। इनमें से कुछ काम फेज वन के जो काम शेष थे वह भी शामिल हैं। इनमें से 11 डीपीआर के टेंडर कर दिए गए हैं। जबकि गदरपुर में तीन पर काम भी शुरू कर दिया गया है। खास बात यह है कि चिन्हित 71 गांवों में ओवर हेड टैंकर प्रत्येक गांव में लगाए जाएंगे। यह कार्य 122 करोड़ की लागत से किए जाएंगे।
फेस वन का काम पूरा हो चुका है, जबकि फेस टू का काम कराया जाना है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
-मृदुला सिंह, नोडल अधिकारी, जल जीवन मिशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *