भाजपा को मजबूत करने को जमीनी स्तर पर करना होगा काम

Spread the love

पिथौरागढ़। नगर में भाजपा की मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया व स्थानीय विधायक विशन सिंह चुफाल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा भाजपा एक संगठित पार्टी है। इसको और मजबूती देने के लिए हर कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर काम करना होगा। मंगलवार को ब्लक सभागार में जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया की अध्यक्षता में मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक विशन सिंह चुफाल शामिल रहे। वल्दिया ने कहा भाजपा के शासन में देश व प्रदेश में चौतरफा विकास हुआ है। यही कारण है कि भाजपा ने प्रदेश की सत्ता में दोबारा वापसी कर इतिहास रचा है। विधायक चुफाल ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में भी अंतिम छोर पर खड़ा विकास की इस दौड़ में शामिल है। कहा भाजपा को मजबूती देने के लिए हर कार्यकर्ता को जमीनी स्तर पर काम करना होगा। मंडल अध्यक्ष पूरन खोलिया ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री बीबीएस कन्याल ने किया।
ये रहे शामिलरू ब्लक प्रमुख बबीता चुफाल, नपा अध्यक्ष कमला चुफाल, हरेंद्र चुफाल, बबिता महरा, महिमन कन्याल, हरीश कन्याल, मुन्नी देवी, मनोज साह, लोकेश भड़, कमल किशोर, महेश राम।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *