अज्ञात वाहन से श्रमिक को मारी टक्कर, मौत

Spread the love

रुद्रपुर : किच्छा रोड स्थित बगवाड़ा में स्थित पेट्रोल पंप के पास अज्ञान वाहन ने एक श्रमिक को टककर मार दी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। लालपुर निवासी अली अहमद (55) श्रमिक था। किच्छा रोड पर बगवाड़ा स्थित पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। हादसा होता देख लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची बगवाड़ा चौकी पुलिस ने लोगों की मदद से अली अहमद को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *