लोक सभा चुनाव के लिये तैयार रहें कार्यकतार्रू नेगी

Spread the love

नई टिहरी। रजाखेत में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रतापनगर विधायक ने कार्यकर्ताओं को लोक सभा चुनाव के लिये तैयार रहने को कहा। कहा कार्यकर्ता घर-घर जाकर कांग्रेस शासनकाल की नीतियों को लोगों तक पहुंचाये। इसके बाद उन्होंने महिला मंगल दलों को दाल पिसाने वाली मशीनें बांटीं।
गुरुवार को प्रतापनगर के रजाखेत बस अड्डे में प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुये कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चें पर विफल साबित हो रही है। बेरोजगार सरकार की तरफ रोजगार के लिये टकटकी लगाये बैठक हैं, लेकिन सरकार उन्हें गुमराह करने में लगी है। कहा पहाड़ी क्षेत्रों के बड़े-छोटे अस्पताल रेफर सेंटर बने हैं। सरकार के पास विकास को लेकर न तो कोई योजना और न ही नीयत, महंगाई चरम पर है, सरकार नियत्रंण नहीं कर पा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव के लिये कमर कसने को कहा। विधायक ने विधायक निधि से जलवाल गांव, सिलोली की महिला मंगल दलों को उड़द की दाल पिसाई और आरसे, मसाले पीसने, ग्रेवी बनाने की मशीनें भेंट की। कहा महिला सशक्तिकरण और उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने के लिये महिलाओं को मशीनें भेंट की गई हैं। मौके पर ब्लक अध्यक्ष मान सिंह रौतेला, किशोर मंद्रवाल, गंभीर नेगी, प्रधान प्यारी देवी, लक्ष्मी देवी, बीना देवी, प्रभा देवी, पूनम देवी, शीला देवी, रुचि देवी, विजय रावत, गुलाबी देवी, मनोहरी पेटवाल,विजय नेगी, राजेंद्र जोशी, बुद्घि राणा,लोकमणि पैन्यूली, प्रमोद नेगी, खेमानंद पेटवाल, सुमन भद्री, भीम सिंह सजवाण, प्रमोद भद्री आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *