लोकसभा चुनाव को एकजुट होकर काम करें कार्यकर्ता व पदाधिकारी

Spread the love

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जीत के लिए कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। जन-जन तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे यह हमारा मुख्य उद्देश्य होना चाहिए।
बदरीनाथ मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश प्रवक्ता व पौड़ी लोकसभा प्रभारी हेमंत द्विवेदी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार उत्तराखंड के बेहतर विकास के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। दूरस्थ क्षेत्र के लोगों तक सरकारी योजनाएं पहुंच सकें इसके लिए कार्यकत्र्ताओं व पदाधिकारियों को गंभीरता से कार्य करना होगा। कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्रों का विकास कर पलायन को रोकना है। युवा गांव में रहकर ही स्वजरोजगार से जुड़ सकें इसके लिए जल्द ही अभियान भी चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को लेकर प्रत्येक बूथ पर 24 घंटे का प्रवास भी करेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत, जिला प्रभारी राकेश नैनवाल, दीनदयाल कंडारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *