कार्यकर्ताओं ने अपनी अनदेखी पर जताई नाराजगी

Spread the love

सतपुली पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष रखी अपनी पीढ़ा
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेताओं की ओर से अपनी अनदेखी किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की है। कहा कि चुनाव में भी छोटे कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई। जिसके कारण संगठन को हार का सामना करना पड़ा।
सोमवार को सतपुली पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वगत किया। इसके उपरांत आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होने की अपील की। कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही संगठन को मजबूती मिलेगी। कहा कि कांग्रेस ने हमेश कार्यकर्ताओं के बारे में सोचा है। हमें अपने उद्देश्य को नहीं भूलना चाहिए। देश के लिए इंद्रा गांधी व राजव गांधी ने अपने प्राणों का बलिदान तक दे दिया। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि आज जो भी देश के विकास की बात कर रहे है, उनके राज में एक भी मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, उद्योग नहीं खुले। विकास के नाम पर केवल जनता को गुमराह किया जा रहा है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष सुरजन रौंतेला, ज़िला अध्यक्ष विनोद नेगी, राजपाल बिष्ट, मनीष खंडूरी, महेश उनियाल, पंकज पोखरियाल, त्रिलोक सिंह, रणधीर सिंह, जयदीप नेगी, देवेंद्र सिंह, अम्मू रावत, विकास रावत, चंद्र मोहन सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *