कोटद्वार-पौड़ी

कार्यकर्ताओं की मेहनत से बनेगी कांग्रेस सरकार: गणेश गोदियाल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने खिर्सू में ली कार्यकर्ताओं की बैठक
कहा केंद्र व प्रदेश की जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन या पार्टी की रीढ़ की हड्ढी होते हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही प्रदेश में कांग्रेस सत्ता तक पहुंचेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र व प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।
रविवार को खिर्सू ब्लॉक सभागार में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें ब्लॉक के विभिन्न गांव से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को एक जुट होकर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता तक ले जाया जाए। इसके उपरांत गणेश गोदियाल ने ग्राम सभा कठुली में जनसभा व महिला मंगल दल द्वारा आयोजित संगीत कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कठुली में वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता चन्द्रभानु व ग्रामीणों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष चतर सिंह, नगर अध्यक्ष पौड़ी विनोद बिष्ट, महिला मोर्चा कांग्रेस नगर अध्यक्ष श्रीनगर मीना रावत, ग्राम प्रधान मिदाणगांव मीना देवी, ग्राम प्रधान सिंगोरी सरोजनी देवी, मालती बिष्ट, सरत नेगी, बीरेंद्र सिंह, प्रकाश सिंह, जगमोहन सिंह, दिगपाल नेगी, जितेन्द्र सिंह, सोबन सिंह, सुमन नेगी, आलम सिंह, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!