नियमितीकरण की मांग को कार्मिकों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

Spread the love

नैनीताल। कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग को लेकर संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं-गढ़वाल मंडल विकास निगम के कार्मिकों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। मंगलवार से केएमवीएन मुख्यालय में कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इस दौरान कार्मिकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। कहा, केएमवीएन व जीएमवीएन के एकीकरण से पूर्व कर्मचारियों को नियमित किया जाए। महासंघ अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कुमाऊं व गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारी एक सूत्रीय मांग नियमितीकरण को लेकर आंदोलित हैं। इस संबंध में संयुक्त महासंघ की ओर से पूर्व में कई बार सरकार से पत्राचार किया जा चुका है। पूर्व में नोटिस देने के बाद जब मांगों पर संज्ञान नहीं तो अनिश्चिकालीन धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। हालांकि विभाग में तैनात 32 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है। लेकिन नियमित करने की कार्रवाई नहीं की जा रही है। कुमाऊं में 450 जबकि गढ़वाल में 600 कर्मचारी ऐसे हैं, जोकि बीते लंबे समय से नियमित नहीं हो सके हैं। कर्मचारी केएमवीएन व जीएमवीएन के एकीकरण का समर्थन करते हैं। लेकिन इससे पूर्व कार्मिकों को नियमित किया जाना चाहिए। इसके अलावा कोविड के दौर में इन्हीं कर्मचारियों ने फ्रंट लाइन में रहकर कार्य किया। टीआरसी समेत अन्य स्थानों पर कर्मचारी तैनात रहे। लेकिन सरकार की ओर से कार्मिकों को वरियर भी घोषित नहीं किया गया। मंगलवार को कर्मचारियों ने पौधरोपण के बाद धरना शुरू किया। प्रदर्शन में महामंत्री ओम प्रकाश भट्ट, कार्यकारी अध्यक्ष जोगिंदर लाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कंचन चंदोला, राजेश रमोला, किशन पवार, पीतांबर दुम्का, दिनेश सांगुडी, अजय कांत, आशीष उनियाल, रामू पंत, तारा भट्ट, गौतम कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *