लोकसभा चुनाव के लिए एकजुट हों कार्यकर्ता

Spread the love

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व संगठन महामंत्री ने ली कार्यकत्र्ताओं की बैठक
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट व संगठन महामंत्री अजय ने कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव के लिए एकजुट होने की अपील की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से जन-जन तक सरकार की योजनाओं को भी पहुंचाने की बात कही।
मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष व संगठन मंत्री ने सिद्धबली मार्ग स्थित वन विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि धीरे-धीरे लोकसभा चुनाव भी नजदीक आने लगा है। आगामी चुनाव में भी भाजपा को प्रदेश की सभी सीटों पर जीत मिले इसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से मेहनत करनी होगी। संगठन से अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने का प्रयास करें। संगठन महामंत्री अजय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकत्र्ताओं की मेहनत से ही केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। आगे भी सत्ता बनी रहें इसके लिए कार्यकर्ताओं को और अधिक बेहनत से कार्य करना होगा। इस मौके पर लैंसडौन विधायक दलीप रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, चंद्रमोहन जसोला, ऋषि कंडवाल, सुनीता कोटनाला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *