बाल गंगा में विज्ञान दिवस पर कार्यशाला का आयोजन

Spread the love

नई टिहरी। बाल गंगा महाविद्यालय सेंदुल केमर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। शिक्षकों ने छात्रों को विज्ञान संबंधी विभिन्न जानकारी दी। छात्रों के बीच पोस्टर और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर बाल गंगा महाविद्यालय में आयोजित कार्यशाला में यूकोस्ट के जिला कर्डिनेटर ड़क कुलदीप रावत ने कहा कि मनुष्य जो कार्य कर रहा है, वहीं वास्तव में विज्ञान है। उन्होंने छात्र छात्राओं के सम्मुख वायुदाब से समन्धित प्रयोग करते हुये उसके बारे में विस्तृत जानकारी दी। कलेज प्रचार्य ड़ बीसी उनियाल ने कहा कि विज्ञान के जनक वीसी रमन ने इसकी सबसे पहले शुरुआत की थी, जिसके बाद पूरे देश में 28 फरवरी को विज्ञान दिवस मनाया जाता है। कहा सतत विकास के लिए विशेषकर युवाओं को बढ़चढ़ कर कार्य करना चाहिए। पोस्टर प्रतियोगिता में शीतल प्रथम, पूजा द्वितीय तथा शिवानी तीसरे स्थान पर रही। भाषण मेंातिक, नीलम और पारस क्रमश: प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। मौके पर ड़ बद्रीश बडोनी, गुरुपद गुसाईं, जितेंद्र डोभाल,आरती खंडूरी, सरिता बहुगुणा, रेखा बहुगुणा, मुकेश नैथानी, रीना पुरोहित, मृदुला, आरती, भगत सिंह, जयवीर सिंह, पुरषोतम नौटियाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *