उत्तराखंड

ऊखीमठ की लिपाक्षी सकुशल घर लौटी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

रुद्रप्रयाग। नगर के उदयपुर वार्ड निवासी लिपाक्षी कुंवर सोमवार को सुरक्षित स्वदेश लौट गई है। लिपाक्षी यूक्रेन में मेडिकल कलेज में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। बीते 26 फरवरी को लिपाक्षी रोमानिया पहुंच गई थी जहां से रविवार देर रात फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हुई। करीब सात घण्टे की फ्लाइट के बाद सोमवार सुबह सात बजे दिल्ली पहुंची। जहां से वल्वो बस में सवार होकर दोपहर डेढ़ बजे देहरादून पहुंची। वहीं लिपाक्षी के देहरादून पहुंचने की सूचना पर माता सुधा देवी व पिता देवेंद्र सिंह कुंवर बेटी को मिलने की उत्सुकता में आईएसबीटी पहुंचे। जहां पर बेटी की सकुशल घर वापसी पर उनके माता पिता, छोटा भाई, नानी व मौसी भावुक हो गए। बेटी के स्वदेश लौटने पर ईष्ट मित्रों के साथ शासन एवं प्रशासन का आभार जताया। वहीं र्केट विधानसभा के विधायक रहे स्व़ हरबंस कपूर की पत्नी सविता कपूर भी आईएसबीटी जाकर लिपाक्षी से मिलने पहुंची। लिपाक्षी के परिजनों ने बेटी के स्वदेश लौटने पर भगवान का आभार जताया और सरकार से यूक्रेन में फंसे छात्रों व अन्य नागरिकों को तत्काल वापस लाने की अपील की। लिपाक्षी ने भगवान का धन्यवाद करते हुए केंद्र सरकार का भी आभार जताया। कहा कि शनिवार को यूक्रेन से अन्य साथियों के साथ तिरंगा लगे वाहन से बर्डर पर पहुंची थी। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने धैर्य बनाए रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!