घर पर जिमाई कन्या, मां दुर्गा की हुई उपासना

Spread the love

नवमी पर भक्तों ने कन्या पूजन कर मां दुर्गा से की सुख-समृद्धि की कामना
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। चैत्र नवरात्र के नौवें दिन घरों व मंदिरों में कन्याओं का पूजन किया गया। भक्तों ने मां दुर्गा की उपासना कर सुख-समृद्धि की कामना की । इस दौरान क्षेत्र के सभी दुर्गा मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा।
रविवार को क्षेत्र में मां दुर्गा के नौवे स्वरूप सिद्धिदात्री की विधि विधान से पूजा की गई। श्रद्धलुओं ने माता रानी को भोग लगाने के साथ ही कन्याओं को जिमाया एवं सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं, रामनवमी को लेकर क्षेत्र के देवी मंदिरों को भी मनमोहक तरीके से सजाया गया था। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई थी। घटों लाइन में खड़े श्रद्धालुओं ने माता की प्रतिमा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। कई घरों व मंदिरों में यज्ञ का भी आयोजन किया गया था। सुबह से ही मोहल्लों में पहले कन्या जिमाई को लेकर श्रद्धालुओं में होड़ मची हुई थी। क्षेत्रवासियों को कन्याओं को उपहार भी भेंट किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *